राम चरण का मानना है कि घर से मिली पहचान सबसे महत्वपूर्ण होती है!
राम चरण की सोच: घर और देश से मिली पहचान का महत्व
नई दिल्ली, 3 जून। पैन-इंडिया स्टार राम चरण का मानना है कि किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी पहचान और सराहना अपने घर और देश से मिलती है। उनके अनुसार, वैश्विक स्तर पर सफलता प्राप्त करना खुशी की बात है, लेकिन इसकी नींव अपने लोगों के प्यार और समर्थन से होती है।
राम चरण ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में ग्लोबल पहचान और भारतीय दर्शकों से मिलने वाली सराहना के बीच संतुलन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दोनों का महत्व है, लेकिन अपने घर और अपने लोगों का प्यार सबसे पहले आता है।
उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा अपने लोगों से मिले उसी प्यार को संजोए रखना चाहते हैं, जो उन्हें अपने करियर की शुरुआत में मिला था। उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति की सफलता की नींव उसके घर और समाज से ही पड़ती है। इसलिए सबसे पहले अपने लोगों की तारीफ और स्वीकार्यता मिलनी जरूरी है।
अभिनेता ने आगे कहा, "जब दूसरे देशों के लोग आपके काम की सराहना करते हैं, तो वह भी एक खास अनुभव होता है। जापान, लॉस एंजेलेस और अन्य देशों के दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से खुशी होती है। इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय सिनेमा दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रहा है और वहां के दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।"
राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जून को रिलीज होने जा रही है। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में वह एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे तीन अलग-अलग खेलों में माहिर है।
फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जिसमें जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
.png)