रामा राजू मंटेना: एक सफल बिजनेसमैन की कहानी
रामा राजू मंटेना कौन हैं?
रामा राजू मंटेना का परिचय: वर्तमान में, बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह भव्य विवाह राजस्थान के उदयपुर में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस समारोह में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध चेहरे शामिल हैं, जैसे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जस्टिन बीबर, जेनिफर लोपेज, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित। यह शादी 2025 की सबसे महंगी और हाई-प्रोफाइल शादियों में से एक मानी जा रही है। दुल्हन नेत्रा मंटेना और उनके पिता, अरबपति रामा राजू मंटेना, के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।
रामा राजू मंटेना एक प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। वह अपनी पत्नी पद्मजा मंटेना और बेटी नेत्रा के साथ फ्लोरिडा में निवास करते हैं। राजू मंटेना इंटेग्रा कनेक्ट नामक हेल्थकेयर टेक कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.5 बिलियन डॉलर है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें…
.png)