रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम!
धुरंधर: द रिवेंज की शानदार कमाई
मुंबई, 24 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 519 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। महज पांच दिनों में ही इसने 500 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के दौरान 43 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद, 19 मार्च को रिलीज के पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रकार, फिल्म ने भारतीय बाजार में कुल 519.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
.png)