माधुरी दीक्षित ने पति के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीरें, क्या है इनकी खासियत?
माधुरी दीक्षित का प्यार भरा पोस्ट
मुंबई, 14 जुलाई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्होंने अपने जज्बात को बयां किया है।
इन तस्वीरों को माधुरी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ यादें उन लोगों के साथ बिताए गए समय से और भी खास बन जाती हैं। तस्वीरों में माधुरी गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उन्हें पीछे से गले लगाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उनके कई कैंडिड सोलो शॉट्स भी हैं, जिनमें उनका खास अंदाज और ग्रेस झलकता है।
तस्वीरों के साथ माधुरी ने लिखा, "कुछ पल इसलिए खास होते हैं, क्योंकि वे हम किसी अपने के साथ बिताते हैं।"
काम की बात करें तो माधुरी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डार्क क्राइम-कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने रेखा नाम की एक मध्यमवर्गीय मां का किरदार निभाया है, जिसकी दो बेटियां हैं।
फिल्म की कहानी समाज में विधवा महिलाओं के प्रति रूढ़िवादी सोच पर व्यंग्य करती है। यह एक ऐसे मोहल्ले की कहानी है, जहां कोई भी राज ज्यादा दिनों तक छिपा नहीं रह सकता। घटनाक्रम तब नया मोड़ लेता है, जब मां-बेटी की रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद हास्य और रोमांच से भरी घटनाएं सामने आती हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
.png)