Movie prime

भाग्यश्री की लव स्टोरी: क्या है 'अगर तुम मिल जाओ' गाने का कनेक्शन?

भाग्यश्री ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह 'अगर तुम मिल जाओ' गाने पर लिप-सिंक कर रही हैं। इस गाने के बोल उनकी असली प्रेम कहानी से मेल खाते हैं। जानें कैसे भाग्यश्री और उनके पति हिमालय की प्रेम कहानी ने उन्हें एक साथ लाया, और कैसे उन्होंने परिवार के विरोध के बावजूद शादी की। इस वीडियो में भाग्यश्री का रोमांटिक अंदाज और उनके प्यार की कहानी को जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख।
 
भाग्यश्री की लव स्टोरी: क्या है 'अगर तुम मिल जाओ' गाने का कनेक्शन?

भाग्यश्री का रोमांटिक वीडियो


मुंबई, 21 नवंबर। 90 के दशक की मशहूर फिल्म 'मैंने प्यार किया' की अभिनेत्री भाग्यश्री सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।


भाग्यश्री ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि गाने 'अगर तुम मिल जाओ' के बोल उनकी असली जिंदगी की प्रेम कहानी से पूरी तरह मेल खाते हैं।


इंस्टाग्राम पर भाग्यश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और शमिता शेट्टी की फिल्म 'जहर' के गाने 'अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम' पर लिप-सिंक कर रही हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है, और भाग्यश्री ने इसे अपनी प्रेम कहानी से जोड़कर बेहद खास बताया।


वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “और, फिर बस ऐसे ही... एक गाना जो मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रहा।”


उन्होंने इस गाने को अपने पति को समर्पित करते हुए कहा, “यह गाना उस समय की याद दिलाता है, जब सच्चा प्यार पाना नामुमकिन सा लगता था। यह गाना बहुत बाद में आया, लेकिन इसके बोल मेरी असली प्रेम कहानी में पूरी तरह फिट बैठते हैं। प्यार मिला और सच में जमाना छोड़ दिया। यह गाना मेरे हिमालय को समर्पित है।”


भाग्यश्री और हिमालय की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी। फिल्म 'मैंने प्यार किया' की सफलता के बाद उन्होंने शादी कर ली। उस समय भाग्यश्री की शादी को लेकर परिवार में काफी विरोध हुआ था, लेकिन उन्होंने सच में 'जमाना छोड़ दिया'। इसके बाद उन्होंने कुछ वर्षों तक फिल्मों से दूरी बना ली और परिवार को समय दिया।


एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि हिमालय अपनी क्लास के सबसे शरारती बच्चों में से एक थे और वह मॉनीटर थीं। इस दौरान उनकी नोकझोंक प्यार में बदल गई और परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली।


OTT