भाग्यश्री का हेल्दी टिप: कद्दू का रायता बनाएं और अपनी गट हेल्थ को सुधारें!
भाग्यश्री का हेल्दी जीवनशैली का संदेश
मुंबई, 3 फरवरी। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया है। वह न केवल अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं, बल्कि अपने फैंस के साथ भी ऐसे टिप्स साझा करती हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से लागू किए जा सकते हैं।
हाल ही में, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक हेल्दी टिप साझा की, जिसमें उन्होंने कद्दू के रायते की रेसिपी और इसके लाभ बताए। भाग्यश्री ने कहा, "कद्दू का रायता एक सरल रेसिपी है जो गट हेल्थ को सुधारने में मदद करती है, यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।"
उन्होंने इसके फायदों के बारे में भी बताया। भाग्यश्री ने कहा, "दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स खाने को पचाने में मदद करते हैं, जबकि प्याज पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। कद्दू पेट को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को कम करने में सहायक होता है, और इसमें सरसों का तड़का इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाता है।"
वीडियो में, अभिनेत्री ने बताया कि रायता बनाना बेहद आसान है और इसे ज्वार की रोटी के साथ परोसा जा सकता है। उन्होंने लिखा, "इस स्वादिष्ट डिश के साथ अपनी गट हेल्थ को बेहतर बनाएं। इसे बनाना बहुत सरल है और ज्वार की रोटी के साथ खाने में लाजवाब लगता है। यह धीरे-धीरे मेरे पसंदीदा कम्फर्ट फूड्स में से एक बन गया है। इस रेसिपी को जरूर आजमाएं और बताएं कि आपको कैसा लगा।"
भाग्यश्री का यह पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में रायते की तारीफ कर रहे हैं और कई लोग इसे जल्द ट्राय करने की योजना बना रहे हैं।
हालांकि भाग्यश्री का फिल्मी करियर सीमित रहा है, लेकिन वह अपने फैंस के बीच एक खास स्थान बनाए हुए हैं और नियमित रूप से हेल्दी टिप्स साझा करती रहती हैं।
.png)