Movie prime

बिग बॉस में पति आसिफ की दोस्ती पर जेबा का बयान: क्या है सच?

बिग बॉस-20 की प्रतियोगी आसिफ खान की पत्नी जेबा ने उनके और लव गिल के बीच बढ़ती दोस्ती पर उठे सवालों का खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि वे केवल छोटे क्लिप्स देखकर राय न बनाएं, बल्कि 24 घंटे का लाइव फीड देखें। जेबा ने अपने पति के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि उनका रिश्ता मजबूत है और उन्हें किसी भी सफाई की जरूरत नहीं है। जानें इस मामले में जेबा ने और क्या कहा।
 

जेबा ने आसिफ की दोस्ती पर उठे सवालों का किया खंडन




मुंबई, 22 सितंबर। 'बिग बॉस-20' के प्रतिभागी आसिफ खान की पत्नी जेबा ने हाल ही में उनके विवाह को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आसिफ और उनके साथी प्रतियोगी लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण ये चर्चाएं तेज हो गई थीं। जेबा ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वे केवल छोटे-छोटे क्लिप्स देखकर राय न बनाएं, बल्कि 24 घंटे के लाइव फीड को देखकर निष्कर्ष पर पहुंचें।


दरअसल, बिग बॉस के घर के अंदर से आसिफ और लव के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके चलते कुछ लोगों ने उनकी दोस्ती पर सवाल उठाए और कहा कि इससे उनकी शादी पर असर पड़ सकता है।


जेबा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लोगों को गलत धारणाएं बनाने से रोका। उन्होंने लिखा, "आसिफ की पत्नी होने के नाते मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि जो लोग मेरे पति के बारे में अलग-अलग कहानियां बना रहे हैं, मैं खासतौर पर शो के कुछ खास पलों और हमारी शादी पर उठ रहे सवालों की बात कर रही हूं।"


जेबा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छोटे-छोटे क्लिप्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "कृपया सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ क्लिप्स को देखकर जज मत कीजिए, 24*7 लाइव फीड देखिए। आप देखेंगे कि वह मेरे बारे में, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में कितनी बार बात करता है। कुछ सेकंड के क्लिप्स में वह कभी नहीं दिखेगा, जो आप लाइव फीड में देखेंगे।"


आसिफ खान की सराहना करते हुए जेबा ने कहा, "वह मेरे वही पति हैं, जिन्हें मैं जानती हूं। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है, हमारी समझदारी पक्की है और हमें यहां कुछ भी सफाई देने या साबित करने की जरूरत नहीं है। अंदर हर कोई अपना-अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दीजिए लेकिन कृपया इस गेम को किसी के कैरेक्टर या शादी पर सवाल उठाने का जरिया मत बनाइए।"


जेबा ने पति के समर्थन की अपील करते हुए कहा, "तो जो भी देख रहा है आसिफ को देखिए, उसकी यात्रा देखिए, उसे खुद परखिए और वह जैसा है वैसा ही उसे समर्थन कीजिए। कुछ क्लिप्स एक कहानी बना सकते हैं लेकिन वे सच को नहीं बदल सकते।"


OTT