Movie prime

बादशाह का विवादित गाना 'टटीरी' अब नए रूप में होगा रिलीज, जानें क्या है खास!

पंजाबी सिंगर बादशाह ने अपने विवादास्पद गाने 'टटीरी' को नए बदलावों के साथ 'टटीरी फिर से' के रूप में 14 अप्रैल को रिलीज करने की घोषणा की है। उन्होंने सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाने में आवश्यक सुधार किए हैं। जानें इस नए रूप में गाने में क्या खास होगा और बादशाह ने अपनी गलतियों के लिए क्या कहा।
 
बादशाह का विवादित गाना 'टटीरी' अब नए रूप में होगा रिलीज, जानें क्या है खास!

बादशाह का नया गाना 'टटीरी फिर से'


मुंबई, 10 अप्रैल। पंजाबी गायक और रैपर बादशाह का विवादास्पद गाना 'टटीरी' अश्लील बोलों के कारण सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया था। हालांकि, बादशाह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी, और अब वह इस गाने को एक नए अंदाज में पेश करने के लिए तैयार हैं।


बादशाह ने 'टटीरी' को नए बदलावों के साथ फिर से रिलीज करने की योजना बनाई है, और इसके नए शीर्षक की भी घोषणा की है।


सिंगर ने सोशल मीडिया पर 'टटीरी' को 'टटीरी फिर से' के रूप में पुनः प्रस्तुत करने की जानकारी दी है। उन्होंने सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए आश्वासन दिया है कि जिन कारणों से हरियाणा और देश की भावनाओं को ठेस पहुंची थी, वे दोबारा नहीं होंगे। यह गाना 14 अप्रैल को यूट्यूब पर फिर से रिलीज किया जाएगा।


बादशाह ने इंस्टाग्राम पर गाने की झलक साझा करते हुए लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों में हमने सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, समाजसेवियों और हमारी संस्कृति की चिंता करने वाले कई लोगों की बातों को सुना है। उसी के आधार पर हमने गाने में आवश्यक बदलाव किए हैं और जो भी हिस्सा अपमानजनक माना गया, उसे हटा दिया है। मैं इस प्रतिक्रिया और उसके पीछे की भावना का सम्मान करता हूं। एक कलाकार होने के नाते, हमारी समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।"


उन्होंने आगे कहा, “टटीरी फिर से उसी सफर का अगला कदम है। आपका साथ, आपकी आवाज और आपका विश्वास ही है, जिसने इस गाने को जिंदा रखा है। उम्मीद है इसका नया रूप वही ऊर्जा और सम्मान लेकर आएगा। गाना 14 अप्रैल को आधिकारिक रूप से रिलीज किया जाएगा।"


हाल ही में, बादशाह को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होना पड़ा था, जहां उन्होंने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी और कुछ बच्चियों की शिक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लिया।


OTT