फिटनेस आइकन मयंक पवार का निधन, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
मयंक पवार का निधन
रियलिटी टीवी और फिटनेस की दुनिया से एक दुखद समाचार आया है। Splitsvilla 7 के लोकप्रिय प्रतियोगी मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को विश्वास नहीं हो रहा कि हमेशा मुस्कुराते रहने वाले मयंक इतनी कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए।
सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
मयंक पवार के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दुखद घटना की पुष्टि की गई है। एक पोस्ट में लिखा गया, 'एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' इस पोस्ट के बाद से फैंस, फिटनेस प्रेमी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
फिटनेस इंडस्ट्री में योगदान
मयंक केवल एक रियलिटी शो के प्रतियोगी नहीं थे, बल्कि फिटनेस क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने सात बार 'मिस्टर इंडिया' का खिताब जीता और एक बार ओवरऑल विनर बने। एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में, उन्होंने कई युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अचानक निधन के कारण
उनकी 'किलर बॉडी' और अनुशासन अक्सर चर्चा का विषय रहते थे, लेकिन उनके अचानक निधन ने फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, उनकी मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं है। मयंक के सम्मान में एक शोक सभा का आयोजन बुधवार, 25 फरवरी 2026 को राणा प्रताप बाग के संगम पार्क स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम 5 से 6 बजे तक किया जाएगा.
फैंस की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर फैंस का दुख स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ दिन पहले ही 'स्प्लिट्सविला 7' देख रहा था। इतना सच्चा और नेक इंसान शायद ही कोई और हो।' वहीं, कुछ लोगों ने फिटनेस सप्लीमेंट्स और अत्यधिक ट्रेनिंग पर चिंता व्यक्त की है.
यादगार पल
मयंक के शो के दिनों को याद करते हुए, उनका एलिमिनेशन आज भी फैंस को भावुक कर देता है। जब उन्हें शो से बाहर किया गया था, तब होस्ट सनी लियोनी अपने आंसू नहीं रोक पाई थीं और उन्होंने मयंक को गले लगाकर विदाई दी थी। यहां तक कि सख्त मिजाज के लिए मशहूर निखिल चिनप्पा भी उस पल बेहद भावुक नजर आए थे.
.png)