प्रीति जिंटा ने हैलोवीन पर बेले का लुक अपनाकर मनाया खास त्योहार!
प्रीति जिंटा का अनोखा हैलोवीन सेलिब्रेशन
मुंबई, 2 नवंबर। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस साल हैलोवीन का त्योहार अपने परिवार के साथ एक नए अंदाज में मनाया। इस अवसर पर प्रीति ने डिज्नी की प्रसिद्ध फिल्म 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की राजकुमारी बेले का रूप धारण किया। उनकी बेटी ने भी बेबी बेले के रूप में नजर आई। प्रीति ने इस खास मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह अपने पति जीन गुडइनफ और बच्चों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
प्रीति ने तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। उन्होंने साझा किया कि पहले कभी उन्होंने नहीं सोचा था कि वह अपने पड़ोस में बच्चों के साथ ट्रिक ऑर ट्रीटिंग करने और हैलोवीन के लिए तैयार होने का इतना बेसब्री से इंतजार करेंगी। लेकिन उनकी छोटी राजकुमारी को प्रिंसेस के किरदार बेहद पसंद हैं, जिससे यह त्योहार उनके लिए खास बन गया है।
अभिनेत्री ने कहा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पड़ोस में ट्रिक ऑर ट्रीटिंग करने और हैलोवीन की हर चीज का इतना इंतजार करूंगी। बेले की तरह तैयार होना भी मुझे बहुत पसंद आएगा। घर में एक छोटी राजकुमारी होना बहुत खास और थोड़ा नाटकीय भी है, जिसे राजकुमारियां बेहद पसंद करती हैं।''
प्रीति ने इस साल के सेलिब्रेशन को 'गुडइनफ हैलोवीन' नाम दिया। उन्होंने बताया, ''हमारा पूरा परिवार अलग-अलग किरदारों के कपड़े पहनकर पड़ोस में घूमने निकला था। हमारे परिवार में बड़ी बेले, छोटी बेले, राजा और उसका शूरवीर शामिल थे। पड़ोस में कई बच्चे विभिन्न प्रकार के कॉस्ट्यूम पहनकर घूम रहे थे और सभी काफी उत्साहित थे।''
शेयर की गई तस्वीरों में प्रीति येलो रंग की खूबसूरत ड्रेस में बेले के रूप में नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी बेटी ने बेबी बेले का लुक अपनाया है। प्रीति के पति जीन गुडइनफ राजा के किरदार में दिखे, जबकि उनके बेटे ने शूरवीर की कॉस्ट्यूम पहनी। तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ खुश नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा शादी के बाद से अपने पति जीन गुडइनफ और जुड़वां बच्चों जिया और जय के साथ लॉस एंजेलिस में निवास कर रही हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
फिल्मों की बात करें तो प्रीति जिंटा हिंदी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'वीर-जारा' और 'कोई... मिल गया' जैसी फिल्में शामिल हैं।
.png)