पटना में छठ पूजा के रंग में रंगी मौनी रॉय: जानें उनके अनुभव
मौनी रॉय का पटना दौरा और छठ पूजा का अनुभव
मुंबई, 25 नवंबर। अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में छठ पूजा के अवसर पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पूजा की भक्ति और परंपराओं का गहराई से अनुभव किया। मौनी ने शहर की सुंदर गलियों में घूमते हुए वहां के लोगों की आस्था और उत्साह को महसूस किया। उन्होंने अपने अनुभवों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि पटना की संस्कृति, लोगों का प्यार और छठ पूजा का आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए हमेशा के लिए यादगार रहेगा।
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पटना की सड़कों पर घूमते हुए छठ पूजा से जुड़े दृश्य देख रही हैं।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ''पटना, तुम सच में खास हो। यहां की खूबसूरत गलियों में घूमने से लेकर छठ पूजा की भक्ति और परंपराओं को देखने तक, हर पल एक अद्भुत अनुभव रहा। हमें यहां का हर क्षण बहुत पसंद आया। इस खूबसूरत शहर की असली पहचान को करीब से महसूस किया। अब हम यहां से ढेर सारी यादें लेकर जा रहे हैं। पटना, फिर से मिलेंगे।''
इस दौरान मौनी ने छठ पूजा के आध्यात्मिक महत्व पर भी चर्चा की। वीडियो में वह देवी मां तारा की प्रतिमा के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ''जो लोग नहीं जानते, उन्हें बताना चाहूंगी कि ये देवी मां तारा हैं। पटना में छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक पूजा है। यह एक भावना और अनुभव है। मेरे लिए यह बहुत आध्यात्मिक और पवित्र है।''
पटना के इस दौरे में मौनी गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी पहने हुए थीं। वीडियो में वह देवी मां तारा की प्रतिमा के सामने खड़े होकर छठ पूजा के महत्व के बारे में भी बताती नजर आईं।
गौरतलब है कि छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित एक प्रमुख पर्व है, जिसे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए उपवास रखते हैं और डूबते तथा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
.png)