दीपावली पर दक्षिण भारतीय सितारों की शुभकामनाएं: जानें किसने क्या कहा!
दक्षिण भारतीय सितारों की दीपावली शुभकामनाएं
मुंबई, 8 नवंबर। दीपावली के खास मौके पर, दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शुभकामनाएं साझा कीं।
'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण ने एक्स पर लिखा, "आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में खुशियों, शांति और समृद्धि का संचार करे। आपकी दीपावली सुरक्षित और शानदार हो।"
जूनियर एनटीआर ने सरल शब्दों में दीपावली की बधाई देते हुए लिखा, "आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
अभिनेता धनुष ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "सभी को दिल से दीपावली की शुभकामनाएं। हर दिल खुशियों से भरा रहे और हर घर में प्रेम का प्रकाश फैले।"
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने एक दीपक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी दीपावली।"
अल्लू अर्जुन ने देवी लक्ष्मी की तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं, "आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।"
कार्थी ने लिखा, "प्रिय दोस्तों, आपकी दुनिया हमेशा खुशियों, सफलता और आशीर्वादों से भरी रहे!"
विष्णु मांचू ने अपने परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "वीएम परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि बनी रहे। आपके साथ आपके प्रियजन रहें।"
उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, परिवार सबसे पहले है। उनके बिना हम कुछ भी नहीं हैं। आप सभी जो हमें इतना प्यार देते हैं, आप भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।"
बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर प्यारे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दीं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिठाइयों के साथ सभी को बधाई दी। उन्होंने मिठाइयों के डिब्बे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी एक मीठी दीपावली।"
--News Media
एएसएच/एबीएम
.png)