दिल्ली में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सेलेब्स का गुस्सा, क्या है मामला?
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बवाल
मुंबई, 18 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। इस कार्रवाई के बाद, मनोरंजन जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी, अभिनेता प्रकाश राज और अभिनेत्री कुनिका सहानंद जैसे कई सेलेब्स ने इस पर गुस्सा जाहिर किया।
विशाल डडलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सरकार की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा, "क्या आपने कभी ऐसी कायरता देखी है? सोनम वांगचुक को जबरदस्ती ले जाया गया। देशवासियों, आप कब जागेंगे? अगर अभी नहीं जागेंगे, तो कब जागेंगे? काश मैं वहां मदद कर पाता।"
प्रकाश राज ने भी केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दुनिया एक कायर सरकार देख रही है, जो युवाओं से बातचीत नहीं करना चाहती। सोनम वांगचुक को जबरदस्ती ले जाना और छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालना डर की निशानी है।"
कुनिका सदानंद ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "आज जंतर-मंतर पर जो हुआ, वह हर नागरिक के लिए चिंता का विषय है। लोकतंत्र केवल चुनाव कराने का नाम नहीं है, बल्कि यह अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार भी है।"
अभिनेता आर्य बब्बर ने भी इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "सोनम वांगचुक को तकनीकी आधार पर हिरासत में लिया गया है। यह किसी स्टैंडअप कॉमेडी जैसा लगता है।"
उन्होंने आगे कहा, "जो लोग कहते हैं कि उन्हें अगवा नहीं किया गया, उनसे मेरी अपील है कि पहले समझें कि दिल्ली पुलिस उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ क्यों ले गई। यह जबरन ले जाना है।"
आर्य ने संविधान के अनुच्छेद 19 का हवाला देते हुए कहा कि नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोनम वांगचुक ने खुद अस्पताल जाने की इच्छा जताई थी।
.png)