दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सेलेब्स का गुस्सा: सोनम वांगचुक के समर्थन में उठी आवाजें
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर पुलिस की कार्रवाई
मुंबई, 18 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद, मनोरंजन जगत के कई सितारों ने पुलिस की कार्रवाई पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी, अभिनेता प्रकाश राज और अभिनेत्री कुनिका सहानंद जैसे कई सेलेब्स ने इस पर गुस्सा जाहिर किया।
विशाल डडलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सरकार की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा, "क्या आपने कभी ऐसी कायरता देखी है? सोनम वांगचुक को जबरदस्ती ले जाया गया। देशवासियों, आप कब जागेंगे?"
वरिष्ठ अभिनेता प्रकाश राज ने भी केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "दुनिया एक कायर सरकार देख रही है, जो युवाओं से बातचीत नहीं करना चाहती।"
अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "आज जो कुछ हुआ, वह हर नागरिक के लिए चिंता का विषय है। लोकतंत्र केवल चुनावों का नाम नहीं है, बल्कि यह अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार भी है।"
आर्य बब्बर ने भी इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "सोनम वांगचुक को तकनीकी आधार पर हिरासत में लिया गया है। यह एक लोकतांत्रिक देश में अस्वीकार्य है।"
उन्होंने आगे कहा, "संविधान का अनुच्छेद 19 नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है। क्या सोनम वांगचुक ने अस्पताल जाने की इच्छा जताई थी?"
.png)