Movie prime

दिल्ली के कालका जी मंदिर में हिमांश कोहली का भावुक दर्शन, जानें फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' के बारे में

अभिनेता हिमांश कोहली और सोनल्ली सेगल ने दिल्ली के कालका जी मंदिर में दर्शन किया, जहां उन्होंने दैवीय शक्ति का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' के बारे में भी बताया, जो आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संदेश देती है। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होने वाली है। जानें इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में।
 

हिमांश कोहली का मंदिर दर्शन


मुंबई, 4 अगस्त। अभिनेता हिमांश कोहली अपनी सह-कलाकार सोनल्ली सेगल के साथ नई फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' के प्रमोशन के लिए दिल्ली के कालका जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दैवीय अनुभव का जिक्र किया।


हिमांश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सोनल्ली के साथ मंदिर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों कलाकार माता रानी के सामने नतमस्तक होते हैं, और मंदिर के पुजारी द्वारा उन्हें माता रानी की चुनरी भेंट की जाती है।


वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "प्यार, देखभाल, विश्वास और उम्मीद, ये सब मां कालका मंदिर में एकत्रित हुए। दिल्ली यात्रा के दौरान हमने उस दिव्य शक्ति का अनुभव किया। इस यात्रा में आगे बढ़ने के लिए आभारी हूं। बोल कालका माई की जय।" उनके इस पोस्ट को फैंस ने काफी सराहा है।


फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' आत्मविश्वास और हार के बाद नई शुरुआत करने का संदेश देती है। हिमांश कोहली इसमें 'बग्गू' नामक 25 वर्षीय युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो जीवन में कई चुनौतियों का सामना करता है।


इस फिल्म में हिमांश कोहली और रवि किशन के साथ सोनल सहगल, दर्शना बनिक, नरेश वोहरा, अलका अमीन, और नीरज सूद जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। शिल्पा शिंदे भी एक विशेष भूमिका में नजर आएंगी। 'आर्यभट्ट का जीरो' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।


कमल चंद्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट, राधिका जी फिल्म्स, सुनील सिहाग गोरा फिल्म्स और ए2आर फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है। इसके निर्माता वीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शिव बालक सिंह हैं। सह-निर्माताओं में सुनील सिहाग, त्रिलोकी नाथ प्रसाद, स्वर्गीय कुलदीप भंडारी, आकांक्षा राहुल शर्मा और रीता गाडगे शामिल हैं।


OTT