तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी: हल्दी रस्म की मजेदार झलक!
विजय और रश्मिका की शादी की हल्दी रस्म
नई दिल्ली, 16 मार्च। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दुनिया में हाल ही में तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा और कन्नड़ अदाकारा रश्मिका मंदाना की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह भव्य समारोह राजस्थान के ऐतिहासिक उदयपुर में एक होटल में आयोजित किया गया। इस शादी में कई रस्में निभाई गईं, जिनमें से एक हल्दी रस्म थी, जिसकी तस्वीर रश्मिका ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ हल्दी रस्म की यादों को मजेदार तरीके से साझा किया।
रश्मिका ने अपने कैप्शन में लिखा, ''हल्दी रस्म हमें होली की तरह रंगीन और मस्ती भरी लगी। यह हल्दी और होली दोनों का मजा था। हम रंग में पूरी तरह डूबे हुए थे और अब भी मेरे बालों में इसका रंग बचा हुआ है। और हां, उस दिन मैंने सारी गेम्स भी जीतेी थीं। मेरी टीम ब्राइड ने मेरी बहुत मदद की। यह सिर्फ जानकारी के लिए है कि विजय भी उस दिन टीम ब्राइड का हिस्सा थे।''
उन्होंने आगे बताया कि उनकी शादी आईटीसी होटल उदयपुर में हुई और उन्हें इस स्थान की सुविधाएं और वातावरण बेहद पसंद आया। रश्मिका ने लिखा, ''मैं बहुत खुश हूं कि हमने यहां शादी की, क्योंकि यह बिल्कुल परफेक्ट है। माहौल, स्टाफ, सेवा, खाना, सब कुछ परफेक्ट था। हम सभी फिर जल्द ही वापस आएंगे, अगर और कुछ नहीं तो बस आपसे मिलने के लिए जरूर आएंगे।''
रश्मिका ने समारोह के आयोजन और डिजाइन के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ''अनामिका खन्ना... हमारे भरोसे को असलियत में बदलने के लिए धन्यवाद। हम आपसे प्यार करते हैं। यह तो हमारे साथ के सफर की बस शुरुआत है।''
उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने भरपूर प्यार और प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- 'रश्मिका और विजय दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।' दूसरे ने कहा, 'यह हल्दी समारोह वाकई मजेदार दिख रहा है।' अन्य ने लिखा, 'फिल्मी शादी की असली झलक देखने को मिली।'
गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी की रस्में कोडवा परंपरा और सामान्य हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की गईं।
.png)