Movie prime

जैकी श्रॉफ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, जानें खास बातें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के लिए स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की। जानें राष्ट्रपति मुर्मु के जीवन और जैकी श्रॉफ के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में।
 
जैकी श्रॉफ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, जानें खास बातें

जैकी श्रॉफ का राष्ट्रपति को जन्मदिन का संदेश




मुंबई, 20 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने राष्ट्रपति के लिए आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य, शांति और खुशियों की कामना की।


जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में राष्ट्रपति की एक तस्वीर साझा की और इसके साथ राष्ट्रगान का इंस्ट्रूमेंटल वर्जन भी जोड़ा। उन्होंने लिखा, "भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आने वाला वर्ष आपके लिए सुख और स्वास्थ्य से भरा हो।"


द्रौपदी मुर्मु देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं और वे पहली आदिवासी तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में जानी जाती हैं। उनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के ऊपरबेड़ा गांव में हुआ था।


एक संथाली आदिवासी परिवार में जन्मी मुर्मु का प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों से भरा रहा। उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के रूप में कार्य किया और आदिवासी बहुल राज्य में पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनीं।


वर्ष 2000 से 2009 तक वे ओडिशा विधानसभा की सदस्य रहीं और कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने आदिवासियों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य किया।


जैकी श्रॉफ के करियर की बात करें तो वे जल्द ही अहमद खान की कॉमेडी फिल्म "वेलकम टू द जंगल" में दिखाई देंगे, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, और कई अन्य बड़े सितारे शामिल हैं।


OTT