गोवा की खूबसूरत वादियों में अहान शेट्टी और के.एल. राहुल की मस्ती, जानें क्या है खास!
अहान शेट्टी का गोवा ट्रिप
मुंबई, 30 मई। अभिनेता अहान शेट्टी ने हाल ही में काम से ब्रेक लेकर गोवा की मनमोहक वादियों में समय बिताया। शनिवार को उन्होंने इस यात्रा की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की।
अहान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके साथ भारतीय क्रिकेटर और जीजा के.एल. राहुल भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों को गोवा के हरे-भरे जंगलों में आराम करते हुए देखा जा सकता है। दोनों प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लेते हुए बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान अहान और के.एल. राहुल दोनों ही बेहद कूल और कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।
अहान ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "गोवा की खूबसूरत वादियों में एक यादगार दिन।" उनकी इस पोस्ट को फैंस और करीबी लोगों ने काफी सराहा है। उनकी बहन अथिया ने भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी।
अहान शेट्टी, अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैं और अक्सर के.एल. राहुल के साथ बेहतरीन समय बिताते हुए देखे जाते हैं।
अहान शेट्टी बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म 'तड़प' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया थीं। यह सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' का रीमेक था। इस फिल्म के लिए उन्हें 'स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर' का आईफा पुरस्कार भी मिला।
'तड़प' के बाद, कॉन्ट्रैक्ट संबंधी कारणों से वह लगभग चार साल तक बड़े पर्दे से दूर रहे। इसके बाद उन्होंने वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' में लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र सिंह रावत का किरदार निभाया, जो भारतीय नौसेना के एक बहादुर अधिकारी हैं। सोशल मीडिया पर जब अहान का नेवी यूनिफॉर्म लुक सामने आया, तो उन्हें एक्शन से भरपूर देशभक्ति वाले किरदार में काफी पसंद किया गया।
अहान के प्रति दर्शकों की दीवानगी इतनी थी कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील्स पर फैंस ने कहा कि वे अपनी सैलरी से अपने परिवार को फिल्म दिखाने ले जाएंगी। इस पर अहान ने फैंस और उनके परिवार के लिए टिकट का प्रबंध करने की पेशकश की, जो एक इंटरनेट ट्रेंड बन गया।
.png)