गोलमाल 5: रोहित शेट्टी की नई कॉमेडी फिल्म का पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट!
गोलमाल 5 का इंतजार खत्म
मुंबई, 20 सितंबर (वेब वार्ता)। निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ अब सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। शनिवार को फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की।
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू एक प्रसिद्ध लंबी मोटरसाइकिल पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, “हंसी, मस्ती, खुशी और परिवार, बस यही है। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
पोस्ट को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और वे कमेंट सेक्शन में फिल्म देखने की अपनी इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।
गोलमाल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में आई थी, जिसमें अजय, तुषार, अरशद और शरमन जोशी के साथ रिमी सेन और परेश रावल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म अपनी स्लैपस्टिक कॉमेडी, बेहतरीन संवादों और हिट गानों के लिए जानी जाती है, जिसने एक सफल कॉमेडी श्रृंखला की नींव रखी।
कहानी चार दोस्तों (गोपाल, माधव, लक्ष्मण और लकी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज से निकाले जाने के बाद एक अंधे दंपत्ति (परेश रावल और सुष्मिता मुखर्जी) के घर में उनके पोते के रूप में रहने लगते हैं ताकि वसूली करने वालों से बच सकें।
यह फिल्म हर्ष शिवशरण के मराठी नाटक ‘घर घर’ पर आधारित है, जिससे प्रेरित होकर वोरा ने गुजराती नाटक ‘अफलातून’ लिखा था, और इसी से फिल्म का विचार आया। इसके बाद इसके कई सीक्वल भी आए, जैसे 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’ और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज हुई थी।
.png)