Movie prime

गोलमाल 5: रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई शुरुआत ऊटी में!

रोहित शेट्टी की मशहूर फिल्म श्रृंखला 'गोलमाल' अब अपनी पांचवीं कड़ी के साथ लौट रही है। ऊटी में चल रही इस फिल्म की शूटिंग में अजय देवगन और अन्य पुराने कलाकार शामिल हैं। जानें इस नई फिल्म के बारे में और फैंस की प्रतिक्रियाएं क्या हैं।
 
गोलमाल 5: रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई शुरुआत ऊटी में!

गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू


मुंबई, 27 अप्रैल। निर्देशक रोहित शेट्टी की लोकप्रिय फिल्म श्रृंखला 'गोलमाल' अब अपनी पांचवीं कड़ी के साथ लौट रही है। इस फिल्म की शूटिंग वर्तमान में ऊटी में चल रही है। सोमवार को, अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की शूटिंग की जानकारी साझा की।


अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें पुराने कलाकारों की टीम शामिल है, जैसे शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन और श्रेयस तलपड़े।


अजय ने पोस्ट में लिखा, "इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। 'गोलमाल 5' ऊटी शेड्यूल।"


रोहित शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "20 साल से पॉजिटिव वाइब्स के साथ गोलमाल 5 | ऊटी शेड्यूल।"


दोनों की पोस्ट देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और कमेंट सेक्शन में शूटिंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद जता रहे हैं।


गोलमाल की पहली कड़ी 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय, तुषार, अरशद और शरमन के साथ रिमी सेन और परेश रावल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म अपनी हास्य शैली, बेहतरीन संवाद और हिट गानों के लिए जानी जाती है, जिसने एक सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नींव रखी।


कहानी चार दोस्तों (गोपाल, माधव, लक्ष्मण, और लकी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज से निकाले जाने के बाद एक अंधे दंपत्ति (परेश रावल और सुष्मिता मुखर्जी) के बंगले में उनके पोते के रूप में रहने लगते हैं।


इसके बाद चार सीक्वल आए, जैसे गोलमाल रिटर्न्स, जो 2008 में आई, 2010 की गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन, जो 2017 में रिलीज हुई।


इन सभी फिल्मों में अजय, अरशद, तुषार, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी और मुकेश तिवारी शामिल थे, जबकि श्रेयस तलपड़े तीसरी कड़ी में, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर दूसरी कड़ी में नजर आए।


OTT