Movie prime

क्या 2025 में रोमांस का जादू फिर से छाएगा? हर्षवर्धन राणे ने किया बड़ा दावा!

इस साल बॉलीवुड में रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्मों का जादू देखने को मिला है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने 2025 को लव का ब्लॉकबस्टर साल बताया है। उन्होंने अपनी सफल फिल्मों का जिक्र करते हुए दर्शकों के प्यार में फिर से पड़ने की बात की है। जानें इस रोमांटिक सफर के बारे में और क्या खास है इन फिल्मों में!
 
क्या 2025 में रोमांस का जादू फिर से छाएगा? हर्षवर्धन राणे ने किया बड़ा दावा!

रोमांटिक फिल्मों का जादू बरकरार


मुंबई, 28 नवंबर। इस वर्ष बॉलीवुड में रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्मों का जादू देखने को मिला है। 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज से लेकर 'तेरे इश्क में' की नई रिलीज तक, लव स्टोरीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे का मानना है कि इन फिल्मों की सफलता दर्शाती है कि दर्शक फिर से प्यार में पड़ रहे हैं।


रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्मों की सफलता से उत्साहित हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने 2025 को लव का ब्लॉकबस्टर साल बताया।


हर्षवर्धन ने 'सनम तेरी कसम', 'सैयारा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'तेरे इश्क में' के पोस्टर्स का कोलाज साझा करते हुए लिखा, “मिलाप जावेरी। बॉक्स ऑफिस पर दिल को छूने वाली म्यूजिकल लव स्टोरीज के लिए 2025 कितना शानदार साल होगा। सुपरहिट ओपनिंग और ‘तेरे इश्क में’ को मिले रिस्पॉन्स के साथ दर्शक फिर से प्यार में पड़ गए हैं।”


उन्होंने अपनी सफल फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, "‘सनम तेरी कसम’ ने अपनी री-रिलीज के साथ धूम मचाई, जबकि ‘सैयारा’ ने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर तहलका मचाया। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी दर्शकों के बीच सफलता पाई और अब ‘तेरे इश्क में’ ने पहले ही दिन शानदार कमाई की है। प्यार की ताकत को और मजबूती मिली है।”


गौरतलब है कि 'सनम तेरी कसम' 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें हर्षवर्धन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, उस समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी।


फिल्म की री-रिलीज ने 2025 में धूम मचाई, जिसका क्रेज सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ में देखा गया। इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन थीं।


इसी साल आई अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाई। वहीं, आनंद एल राय की ‘तेरे इश्क में’ ने ओपनिंग डे से ही शानदार बिजनेस किया है, जिसमें धनुष और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है।


OTT