क्या है सिद्धार्थ गुप्ता की मां की प्रार्थना का रहस्य? वृंदावन में मिली आशीर्वाद की कहानी!
सिद्धार्थ गुप्ता का वृंदावन दौरा
मुंबई, 9 मई। फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसा होता है जब किसी अभिनेता की असल जिंदगी और उनकी फिल्म की कहानी एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं। हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता के साथ ऐसा ही एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव हुआ, जब उन्होंने अपनी फिल्म 'कृष्णावतारम' के रिलीज से पहले वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस अनुभव को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।
सिद्धार्थ गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह श्रद्धा के साथ हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में 'जय श्री कृष्ण' लिखा और अपनी मां की इच्छा और आस्था की कहानी साझा की।
उन्होंने कहा, "जब मुझे 'कृष्णावतारम' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के लिए चुना गया, तब मेरी मां की सबसे बड़ी इच्छा थी कि मैं वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लूं।"
सिद्धार्थ ने आगे लिखा, "उस समय मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे संभव होगा, लेकिन कुछ प्रार्थनाएं अपने रास्ते खुद बनाती हैं। श्रीकृष्ण की कृपा और हमारी टीम के विश्वास से हमें महाराज जी से मिलने और 'कृष्णावतारम' के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।"
उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सिर्फ एक पल नहीं था, बल्कि यह एक सपने के पूरे होने जैसा था, मेरी मां की प्रार्थना का उत्तर और जीवनभर का आशीर्वाद था।"
फिल्म 'कृष्णावतारम' में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और इसमें कई प्रमुख कलाकार भी शामिल हैं।
संस्कृति जयना, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन, गोविंद नामदेव, जरीना वहाब, आशुतोष राणा और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।
यह फिल्म 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
.png)