Movie prime

क्या है 'सरके चुनर' विवाद? राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन, जानें पूरी कहानी

फिल्म 'केडी: द डेविल' के आइटम नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' ने विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने को लेकर कार्रवाई करते हुए कई प्रमुख हस्तियों को समन भेजा है। गाने के अश्लील बोलों के कारण इसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। जानें इस मामले में क्या कहा है नोरा फतेही और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने।
 
क्या है 'सरके चुनर' विवाद? राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन, जानें पूरी कहानी

विवादित गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्रवाई




मुंबई, 19 मार्च। आगामी फिल्म 'केडी: द डेविल' के आइटम नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद ने सोशल मीडिया से लेकर संसद तक हलचल मचा दी है। इस गाने का हिंदी संस्करण सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला एवं बाल कल्याण अधिनियम, 1990 के तहत अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।


आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने और इससे जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है। आयोग ने कहा कि गाने की सामग्री यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक प्रतीत होती है, जो भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम का उल्लंघन करती है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, निर्माता वेंकट के. नारायण और निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है।


आयोग ने सभी को 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यदि कोई उपस्थित नहीं होता है, तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।


'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को उसके अश्लील बोलों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए नोरा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि हिंदी में गाना इतना विवादास्पद होगा, क्योंकि इसे कन्नड़ में शूट किया गया था। उन्हें हिंदी संस्करण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।


अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस गाने का प्रचार नहीं करेंगी। इससे पहले, संसद में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि कलात्मकता और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसे गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गाने को पहले ही बैन कर दिया गया है।


OTT