Movie prime

क्या है श्रेया घोषाल का नया भजन 'सिद्धा भजो' और क्यों है यह खास?

श्रेया घोषाल ने हाल ही में अपना नया भजन 'सिद्धा भजो' रिलीज किया है, जो उनके पिता के पसंदीदा भजनों में से एक है। इस भजन में आध्यात्मिकता और सादगी का अद्भुत मेल है। श्रेया ने बताया कि यह भजन लोगों को अपने भीतर झांकने और शांति का अनुभव करने के लिए प्रेरित करता है। जानें इस भजन के पीछे की कहानी और श्रेया के भावनात्मक जुड़ाव के बारे में।
 
क्या है श्रेया घोषाल का नया भजन 'सिद्धा भजो' और क्यों है यह खास?

श्रेया घोषाल का नया भजन 'सिद्धा भजो'


मुंबई, 1 जून। अपनी मधुर आवाज से लाखों दिलों में बसने वाली गायिका श्रेया घोषाल एक बार फिर अपने नए संगीत प्रोजेक्ट के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका भजन 'सिद्धा भजो' रिलीज हुआ है, जो तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। श्रेया ने बताया कि यह भजन उनके दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह उनके पिता के पसंदीदा भजनों में से एक रहा है।


श्रेया ने इस भजन के साथ अपने गहरे संबंध के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'सिद्धा भजो' एक ऐसा भजन है जिसमें आध्यात्मिकता और सादगी का अद्भुत मेल है। यह भजन हमें अपने भीतर झांकने की प्रेरणा देता है। जब मैं इसकी रिकॉर्डिंग कर रही थी, तब मुझे एक अनोखी शांति का अनुभव हुआ।


गायिका ने आगे कहा, 'आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर खुद से दूर हो जाते हैं। हर कोई भागदौड़ और जिम्मेदारियों में उलझा रहता है। ऐसे में यह भजन लोगों को कुछ पल रुककर अपने बारे में सोचने और अपनी आंतरिक आवाज सुनने के लिए प्रेरित करता है। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह इस भजन ने मुझे शांति दी, उसी तरह इसे सुनने वाले भी सुकून पाएंगे।'


अपने पिता के बारे में बात करते हुए श्रेया ने कहा, 'सिद्धा भजो मेरे पिता का प्रिय भजन रहा है। मैंने बचपन से इस भजन को अपने घर में सुना है और इसके आध्यात्मिक संदेश को महसूस किया है। जब मुझे इसे गाने का मौका मिला, तो मेरे मन में अपने पिता की कई यादें ताजा हो गईं। उन्होंने हमेशा हमें आध्यात्मिकता, शांति और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। इसलिए जब मैं इस भजन को रिकॉर्ड कर रही थी, तो मैं केवल एक गायिका नहीं, बल्कि एक बेटी भी थी, जो अपने पिता की पसंद और उनकी सोच को अपनी आवाज के जरिए दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश कर रही थी।'


OTT