क्या है 'मिर्जापुर' की सफलता का राज? निर्देशक Gurmeet Singh ने साझा किए अपने विचार
गुरमीत सिंह की नजर में 'मिर्जापुर' का महत्व
मुंबई, 9 नवंबर। निर्देशक गुरमीत सिंह के लिए 'मिर्जापुर' केवल एक सफल वेब सीरीज नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें वह और उनकी टीम लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के बीच अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।
गुरमीत सिंह का मानना है कि किसी फ्रेंचाइजी की पहचान को बनाए रखने या उसमें नए प्रयोग करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसकी कहानी के साथ न्याय करना। एक निर्देशक के रूप में उनका मुख्य कार्य स्क्रिप्ट पढ़ते समय मिलने वाले उत्साह और आनंद को पर्दे पर लाना है।
आईएएनएस के साथ बातचीत में, गुरमीत ने 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी और इसकी फिल्म से जुड़े अपने रचनात्मक प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मेरे अनुसार, 'मिर्जापुर' की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी स्क्रिप्ट आमतौर पर काफी चुनौतीपूर्ण होती है। एक निर्देशक के रूप में, हमारे पास काम करने के लिए बहुत कुछ होता है, जिससे अन्य छोटी-छोटी बातें अपने आप संभल जाती हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें छोटी-छोटी बातों की चिंता करनी चाहिए।"
गुरमीत ने आगे कहा, "किसी भी कहानी को पर्दे पर लाने से पहले यह समझना आवश्यक है कि लेखक ने कागज पर क्या लिखा है और उस कहानी को दर्शकों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है। मैं चाहता था कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय जो उत्साह मुझे और मेरी टीम को महसूस होता है, वही उत्साह दर्शकों को भी पर्दे पर देखने को मिले।"
निर्देशक ने बताया कि 'मिर्जापुर' की शूटिंग उनके लिए तनावपूर्ण नहीं थी, बल्कि यह एक पिकनिक जैसी थी। इसका कारण पूरी टीम का इस शो के प्रति जुड़ाव और शूटिंग के प्रति उत्साह है। कई वर्षों से इस फ्रेंचाइजी पर काम करते हुए टीम के बीच एक विशेष रिश्ता बन गया है।
गुरमीत ने कहा, "अगर हम स्क्रिप्ट पढ़ते समय मिलने वाले उत्साह को पर्दे पर लाने में सफल होते हैं, तो बाकी सारी चीजें अपने आप सही हो जाती हैं। पिछले कई वर्षों में हमने इस फ्रेंचाइजी पर काफी मेहनत की है, इसलिए जब भी हम 'मिर्जापुर' की शूटिंग करते हैं, तो यह बहुत मजेदार होता है। ऐसा लगता है जैसे हम पिकनिक पर जा रहे हों।"
.png)