Movie prime

क्या है 'धुरंधर' फिल्म की खासियत? जानें गीतिका गंजू की जुबानी!

आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में गीतिका गंजू एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी और कहानी कहने के तरीके में बदलाव लाएगी। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है इसमें!
 
क्या है 'धुरंधर' फिल्म की खासियत? जानें गीतिका गंजू की जुबानी!

धुरंधर: एक्शन से भरपूर मल्टीस्टारर फिल्म


मुंबई, 22 नवंबर। आदित्य धर द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में अभिनेत्री गीतिका गंजू एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका मानना है कि 'धुरंधर' दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।


गीतिका गंजू ने कहा कि ऐसी फिल्में बहुत कम होती हैं जो कहानी कहने के तरीके में बदलाव लाती हैं और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ती हैं। 'धुरंधर' भी ऐसी ही एक फिल्म है।


गीतिका ने अपने सह-कलाकारों रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया।


उन्होंने कहा, “'धुरंधर' एक बेहतरीन फिल्म है और यह सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। भारत में इस जॉनर को पहले कभी इतनी सच्चाई और स्टाइल के साथ नहीं दिखाया गया। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूं।”


गीतिका ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "कुछ फिल्में होती हैं जो कहानी कहने का तरीका बदल देती हैं, 'धुरंधर' वैसी ही फिल्म है।"


उन्होंने आगे बताया, "आदित्य धर और लोकेश धर ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है, जिसका परिणाम स्क्रीन पर स्पष्ट दिखाई देगा। आदित्य ने कहानी को बेहद बोल्ड और वास्तविक तरीके से प्रस्तुत किया है।" गीतिका ने कहा कि फिल्म में हर एक अभिनेता खास है। राकेश बेदी, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के साथ काम करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। रणवीर सिंह को एक्शन में देखना अद्भुत था।


गीतिका गंजू ने अपनी अदाकारी से एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस की 'लाल सिंह चड्ढा', 'म्यूजिक मेरी जान', 'आर्या सीजन 2' और 'तनाव सीजन 2' जैसे सफल प्रोजेक्ट में अपनी छाप छोड़ी है।


OTT