Movie prime

क्या है 'धुरंधर' के गाने 'इश्क जलाकर' में शहजाद अली और रणवीर सिंह की जादुई केमिस्ट्री?

फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'इश्क जलाकर' दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। गायक शहजाद अली ने इस गाने में रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे रणवीर की ऊर्जा और जोश ने इस गाने को खास बना दिया। जानें इस गाने के पीछे की कहानी और फिल्म की अन्य खासियतें।
 
क्या है 'धुरंधर' के गाने 'इश्क जलाकर' में शहजाद अली और रणवीर सिंह की जादुई केमिस्ट्री?

फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना 'इश्क जलाकर'




मुंबई, 6 दिसंबर। जब भी किसी बड़े फिल्म प्रोजेक्ट की बात होती है, तो उसके संगीत पर भी उतनी ही नजरें होती हैं। इस समय निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'इश्क जलाकर' ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इस गाने में गायक शहजाद अली और अभिनेता रणवीर सिंह की अद्भुत केमिस्ट्री देखने को मिलती है।


शहजाद अली ने इस गाने में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "'धुरंधर' मेरे लिए एक यादगार प्रोजेक्ट है। जब कहानी में गहराई और जोश होता है, तो संगीत बनाना एक साधारण प्रक्रिया नहीं रह जाती। इस गाने में भी वही जुनून और ऊर्जा है।"


उन्होंने आगे कहा, "रणवीर सिंह के साथ काम करना इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बातों में से एक है। वे हर सीन और इमोशन को अपने अंदर समाहित कर लेते हैं। उनकी ऊर्जा और जोश कलाकारों को भी प्रेरित करता है।"


शहजाद ने कहा, "रणवीर के साथ काम करते हुए ऐसा लगा जैसे मैं एक तूफान के साथ तालमेल बैठा रहा हूं। यही कारण है कि 'इश्क जलाकर' में मुझे भावनाओं का तूफान महसूस होता है।"


उन्होंने यह भी कहा, "'इश्क जलाकर' केवल एक गाना नहीं है, बल्कि यह एक अनुभव है। यह गाना भावनाओं और ऊर्जा के कारण लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मैंने इसे उसी जुनून के साथ बनाया है, जैसा उत्साह इसके साथ आया था।"


फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।


इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं, जिन्होंने पहले 'आर्टिकल 370' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी सफल फिल्में बनाई हैं।


फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


OTT