Movie prime

क्या है जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते की सच्चाई? जानें 'सिचुएशनशिप' का मतलब!

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर हाल ही में एक बयान ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। जैकी ने अपने रिश्ते को 'सिचुएशनशिप' कहा, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। इस पर रकुल ने मजेदार वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और 'सिचुएशनशिप' का असली मतलब क्या है।
 
क्या है जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते की सच्चाई? जानें 'सिचुएशनशिप' का मतलब!

जैकी और रकुल का मजेदार विवाद


मुंबई, 26 अप्रैल। आजकल सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बात भी तेजी से वायरल हो जाती है, जिससे उसका असली अर्थ कहीं खो जाता है। ऐसा ही कुछ निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ हुआ।


हाल ही में जैकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में एक बयान दिया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने अपने रिश्ते को 'सिचुएशनशिप' करार दिया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस विवाद को बढ़ता देख रकुल और जैकी ने मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।


एक बातचीत के दौरान जैकी भगनानी ने कहा, 'रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है। भगवान ने हमें एक-दूसरे के लिए बनाया है, इसलिए शादी हुई है। मैं रकुल से हर बात खुलकर कह सकता हूं। अगर मेरी कोई एक्स गर्लफ्रेंड फोन करती है, तो मैं उसे स्पीकर पर डाल देता हूं।'


जैकी के इस बयान पर उन्हें लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा।


इस पर रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वह जैकी को डांटते हुए नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, ''मैंने तुमसे कितनी बार कहा है कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह अजीब शब्दों का इस्तेमाल मत करो।''


रकुल के चेहरे के हावभाव और बोलने का तरीका इतना मजेदार था कि यह वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बन गया।


वीडियो में जैकी भगनानी भी अपनी सफाई देते नजर आए। वह कान पकड़कर रकुल से माफी मांगते हुए कहते हैं, ''मेरा मतलब वैसा नहीं था, जैसा लोगों ने समझा।''


इस पर रकुल कहती हैं, ''मैं जानती हूं कि तुम्हारा इरादा गलत नहीं था, लेकिन अब दुनिया को भी पता होना चाहिए। कोई बात नहीं, जब लोग यह देखेंगे, तो अपने आप रुक जाएंगे।''


'सिचुएशनशिप' दो शब्दों 'सिचुएशन' और 'रिलेशनशिप' से मिलकर बना है। इसका अर्थ है एक ऐसा रिश्ता जो पूरी तरह से सिचुएशन पर निर्भर करता है। इस रिश्ते में रहने वाले कपल्स पर किसी प्रकार का कोई प्रेशर नहीं होता और वे भविष्य के लिए कोई योजना नहीं बनाना चाहते।


OTT