क्या है 'एक दिवाने की दीवानियत' का जादू? भोजपुरी सिनेमा में भी छाया गाना!
फिल्म का जादू और भोजपुरी सिनेमा में असर
मुंबई, 20 सितंबर। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक दिवाने की दीवानियत' ने रिलीज से पहले ही देशभर में हलचल मचा दी है। इसके गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। अब इस फिल्म का जादू भोजपुरी सिनेमा में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में, अभिनेत्री अंजना सिंह को गाने 'बोल कफ्फारा क्या होगा' पर वीडियो बनाते हुए देखा गया।
अंजना ने इस गाने पर अपने शानदार एक्सप्रेशन के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "गलती कर बैठा है।"
वीडियो में, अंजना गाड़ी के पास खड़ी होकर गाने की धुन पर इमोशनल एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज दर्शकों को आकर्षित कर रहा है, जिसमें कभी उनकी आंखों में उदासी और कभी होंठों पर मुस्कान दिखाई देती है। उन्होंने ऑरेंज रंग की रेशमी साड़ी और पिंक ब्लाउज पहना है, जो उन्हें एक खूबसूरत पारंपरिक लुक दे रहा है। इसके साथ ही, अंजना ने मंगलसूत्र, लाल सिंदूर और लाल चूड़ियां भी पहनी हैं।
अंजना के इस पोस्ट को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। एक फैन ने लिखा, "अंजना दीदी ने तो दिल चुरा लिया।"
गाने की बात करें तो 'बोल कफ्फारा क्या होगा' फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का हिस्सा है, जिसे नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने गाया है। गाने में नेहा की मधुर आवाज और फरहान का एनर्जेटिक टच दिल को छू जाता है।
इस गाने में पंजाबी ब्यूटी सोनम बाजवा का शानदार डांस और अभिनेता हर्षवर्धन का भावुक किरदार दर्शकों को प्रभावित कर रहा है।
गाने के पीछे एक मजबूत म्यूजिक टीम है, जिसमें कंपोजर्स डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज शामिल हैं। गाने के लिरिक्स असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं।
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस रोमांटिक ड्रामा में हर्षवर्धन और सोनम बाजवा पहली बार एक साथ नजर आएंगे।
.png)