Movie prime

क्या है 'उड़ान यात्री कैफे' की खासियत? इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने किया खुलासा!

इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने हाल ही में एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने की चीजों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 'उड़ान यात्री कैफे' का अनुभव साझा किया, जहां यात्रियों को कम दामों में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जानें इस पहल के बारे में और कैसे यह एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान की शिकायतों को दूर कर रहा है।
 
क्या है 'उड़ान यात्री कैफे' की खासियत? इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने किया खुलासा!

इशिता दत्ता और वत्सल शेठ का एयरपोर्ट अनुभव


मुंबई, 13 मई। प्रसिद्ध टीवी जोड़ी वत्सल शेठ और इशिता दत्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने खास पलों की झलकियां साझा करते हैं। हाल ही में, इस कपल ने एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने की चीजों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।


इशिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह और वत्सल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों 'उड़ान यात्री कैफे' में जाते हैं और कैफे के बाहर लगे रेट-चार्ट को दिखाते हैं, जिसमें चाय, कॉफी और समोसे जैसी चीजों की कीमतें दर्शाई गई हैं।


वीडियो में वत्सल कॉफी लेते हैं, जबकि इशिता ने पानी की दो बोतलें खरीदीं, जिनकी कीमत केवल 20 रुपए थी।


इस वीडियो में वत्सल ने कहा, "सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है, क्योंकि कई लोग एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की चीजों की शिकायत करते थे। इतनी कम कीमतों पर चीजें मिलना वाकई अद्भुत है।"


इशिता ने वीडियो के साथ लिखा, "क्या आपको पता है? उड़ान यात्री कैफे।"


गौरतलब है कि 'उड़ान यात्री कैफे' नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य हवाई अड्डों पर यात्रियों को कम दामों में गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। यह योजना मार्च 2026 तक देश के 11 प्रमुख हवाई अड्डों पर लागू की जाएगी, जहां स्नैक्स की कीमतें 10-20 रुपए से शुरू होती हैं।


इस योजना का पहला कैफे दिसंबर 2024 में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खोला गया था। इसके बाद इसे कोलकाता, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, ईटानगर, हैदराबाद और लखनऊ (चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा) जैसे शहरों में स्थापित किया गया है।


यह पहल एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान की शिकायतों को दूर करने और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए की गई है।


OTT