क्या संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' का विवाद खत्म होगा? महिला आयोग ने उठाई आवाज!
महिला आयोग की सख्त कार्रवाई
नई दिल्ली, 6 अप्रैल। संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने और फिल्म से जुड़े निर्माताओं को कड़ी फटकार लगाई है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के गाने महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं और ऐसे अश्लील कंटेंट को रिलीज करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।
सोमवार को आयोग के समक्ष गीतकार रकीब आलम, निर्देशक प्रेम, और केवीएन प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि गौतम केएम पेश हुए। हालांकि, संजय दत्त और नोरा फतेही अलग-अलग कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।
सुनवाई की अध्यक्षता करते हुए आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने निर्माताओं को चेतावनी दी, "महिलाओं की गरिमा को रचनात्मकता के नाम पर ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती।"
निर्माताओं ने अपनी गलती स्वीकार की और आगे से ऐसा न करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कन्नड़ में होने के कारण उन्हें गाने का सही अर्थ नहीं समझ आया। सभी उपस्थित लोगों ने आयोग के समक्ष लिखित माफी मांगी और माना कि इस गाने का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही, उन्होंने अगले तीन महीनों में महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने का वादा किया।
नोरा फतेही और संजय दत्त आयोग के सामने नहीं आए। नोरा के वकील ने उनकी ओर से बात रखी, लेकिन आयोग ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। महिला आयोग ने कहा कि नोरा को स्वयं उपस्थित होना होगा। संजय दत्त इस समय शूटिंग के लिए विदेश में हैं। आयोग ने नोरा को 27 अप्रैल और संजय दत्त को 8 अप्रैल को पेश होने का अंतिम मौका दिया है।
गौरतलब है कि 'केडी द डेविल' के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी' को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। नोरा फतेही ने भी सोशल मीडिया पर माफी मांगी है और स्पष्ट किया है कि उनका अब इस फिल्म या गाने से कोई संबंध नहीं है।
.png)