क्या श्रेया चौधरी का थिएट्रिकल डेब्यू आयुष्मान खुराना के साथ होगा धमाकेदार?
श्रेया चौधरी का नया सफर
मुंबई, 5 अक्टूबर। 'बंदिश बैंडिट्स' के दोनों सीज़न में तमन्ना शर्मा के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रेया चौधरी अब बड़े पर्दे पर अपनी नई यात्रा शुरू करने जा रही हैं। खास बात यह है कि उनका यह थिएट्रिकल डेब्यू आयुष्मान खुराना के साथ होने जा रहा है।
श्रेया और आयुष्मान जल्द ही फिल्म 'मुपापा' में एक साथ नजर आएंगे, जो 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
'मुपापा' में श्रेया के किरदार और कहानी के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
फिल्म के निर्माताओं ने इसके अधिकांश विवरणों को गुप्त रखा है, जिससे दर्शकों में इस जोड़ी की कहानी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
श्रेय को वाईआरएफ टैलेंट द्वारा विशेष प्रबंधन के लिए साइन किया गया है, जो उनके करियर में एक नई शुरुआत मानी जा रही है। श्रेया ने पहले ही विभिन्न वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है और अब वह थिएट्रिकल फिल्मों की ओर बढ़ रही हैं।
'मुपापा' का निर्देशन समीर सक्सेना कर रहे हैं, और इसे यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और पोशम पा पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह यशराज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली थिएट्रिकल साझेदारी है।
श्रेय चौधरी ने 2017 में फिल्म 'डियर माया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने इरा का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'बंदिश बैंडिट्स' से मिली, जहां उन्होंने तमन्ना शर्मा का रोल निभाया।
तमन्ना एक पॉप स्टार है, जो क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। दर्शकों ने श्रेया के इस किरदार को बेहद पसंद किया।
इसके अलावा, श्रेया शॉर्ट फिल्म 'द अदर वे' में भी नजर आ चुकी हैं और 'द मेहता बॉयज' में जारा का किरदार भी निभा चुकी हैं। अब 'मुपापा' के जरिए उन्हें थिएटर के बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में खुद को प्रस्तुत करने का अवसर मिला है.
.png)