क्या 'धुरंधर: द रिवेंज' बनेगी रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट? ट्रेलर ने मचाई धूम!
धुरंधर-2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई, 7 मार्च। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर-2', जिसका पूरा नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है, का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
ट्रेलर में शुरू से लेकर अंत तक एक्शन, इंटेंस लुक और बदले की कहानी को दर्शाया गया है, जो दर्शकों के एड्रीनलीन को बढ़ा सकता है। लेकिन क्या आजकल फिल्मों में देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम मुद्दों और सनातन को टारगेट करना एक नया ट्रेंड बन गया है? यह सवाल यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
जैसे ही 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर दो धड़े बन गए हैं। एक पक्ष फिल्म की तारीफ कर रहा है, जबकि दूसरा इसकी आलोचना कर रहा है। एक समूह इसे देशभक्ति का प्रतीक मान रहा है और इसे पाकिस्तान से बदले के रूप में देख रहा है। रणवीर सिंह के एक्शन की भी प्रशंसा हो रही है, और रहमान डकैत की यादें ताजा हो रही हैं। यूजर्स का मानना है कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है।
हालांकि, दूसरे पक्ष ने फिल्म पर आरोप लगाया है कि यह हिंदू-मुस्लिम और देशभक्ति के मुद्दों को भड़काने का प्रयास कर रही है। फिल्म को इस तरह से प्रस्तुत किया गया है कि जैसे सभी घटनाएं वास्तविक हों। मेकर्स ने दर्शकों के भावनाओं का फायदा उठाते हुए फिल्म में इन मुद्दों को शामिल किया है, जबकि इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। यूजर्स का कहना है कि जब तक सिनेमा है, तब तक लोग इन मुद्दों पर बेवकूफ बनते रहेंगे।
'धुरंधर: द रिवेंज' भले ही सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बनी हो, लेकिन यह 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह उम्मीद की जा रही है कि यह अपने पहले भाग के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। इस दिन फिल्म अकेले ही रिलीज होगी, जबकि पहले यश की 'टॉक्सिक' भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे जून में रिलीज करने का निर्णय लिया गया है।
.png)