Movie prime

क्या जानते हैं आप चेतन भगत की किताबों पर बनी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में?

चेतन भगत की कहानियाँ न केवल किताबों में, बल्कि बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में भी जीवित हैं। इस लेख में हम उन प्रमुख फिल्मों का जिक्र करेंगे जो उनकी रचनाओं से प्रेरित हैं, जैसे '3 इडियट्स', 'काय पो छे', और 'टू स्टेट्स'। जानें कैसे इन फिल्मों ने युवाओं के दिलों में अपनी जगह बनाई और समाज में महत्वपूर्ण संदेश दिए।
 
क्या जानते हैं आप चेतन भगत की किताबों पर बनी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में?

चेतन भगत की कहानियों का जादू




मुंबई, 21 अप्रैल। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो साहित्यिक कृतियों से प्रेरित हैं, लेकिन कुछ लेखक ऐसे हैं जिनकी कहानियाँ सीधे युवाओं के दिलों से जुड़ती हैं। चेतन भगत उनमें से एक हैं। 22 अप्रैल 1974 को जन्मे चेतन की रचनाओं में प्यार, दोस्ती, करियर की चुनौतियाँ और पारिवारिक रिश्तों को सरलता से प्रस्तुत किया गया है। यही कारण है कि उनकी किताबों पर आधारित फिल्में दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करती हैं।


पहले बात करते हैं '3 इडियट्स' की, जो उनके उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' से प्रेरित है। इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी जैसे सितारे हैं। कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।


इस फिल्म ने दर्शकों को यह सिखाया कि जीवन में केवल नंबर या डिग्री के पीछे भागने के बजाय, वही काम करना चाहिए जो दिल को भाए। इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया और यह एक बड़ी हिट साबित हुई।


'काय पो छे' भी चेतन भगत की किताब 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित है। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीनों दोस्त मिलकर एक स्पोर्ट्स दुकान और क्रिकेट अकादमी शुरू करते हैं, लेकिन जीवन में आने वाली चुनौतियाँ उनकी दोस्ती को कठिनाई में डाल देती हैं। यह फिल्म दोस्ती, सपनों और संघर्ष की कहानी है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा।


आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की 'टू स्टेट्स' भी चेतन भगत के प्रसिद्ध उपन्यास 'टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' पर आधारित है। यह एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की की प्रेम कहानी है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन असली चुनौती उनके परिवारों को मनाना होता है।


फिल्म यह दर्शाती है कि भारत में शादी केवल दो व्यक्तियों के बीच नहीं होती, बल्कि दो परिवारों के बीच भी होती है। इसमें हास्य, भावनाएँ और परिवार के महत्व को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और खासकर युवाओं को बहुत पसंद आई।


2017 में आई 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जो 2014 में प्रकाशित हुआ था। इसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। यह कहानी बिहार के एक लड़के माधव की है, जो अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाता, लेकिन दिल का साफ होता है। उसे एक अमीर लड़की रिया से प्यार हो जाता है। दोनों के बीच रिश्ता बनता है, लेकिन पूरी तरह नहीं, इसलिए उसे 'हाफ गर्लफ्रेंड' कहा जाता है। कहानी में प्यार, दूरी, गलतफहमियाँ और पुनर्मिलन का सफर दिखाया गया है।


इसके अलावा, सलमान खान की फिल्म 'हैलो' भी उनके उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' पर आधारित थी। यह फिल्म कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों की जिंदगी और उनकी परेशानियों को दर्शाती है। फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब उन्हें भगवान की तरफ से फोन आता है, जो उनकी जिंदगी बदल देता है।


OTT