Movie prime

कपिल शर्मा की नई फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास!

कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किस किस को प्यार करूं पार्ट-2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस बार कपिल तीन पत्नियों के साथ उलझते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी के बेहतरीन डायलॉग और कपिल की अदाकारी देखने को मिलती है। फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जानें इस फिल्म में और क्या खास है!
 
कपिल शर्मा की नई फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास!

कपिल शर्मा की नई कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर




नई दिल्ली, 26 नवंबर। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर से तीन पत्नियों के साथ उलझते नजर आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किस किस को प्यार करूं पार्ट-2' का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च किया गया, जिसमें कपिल तीन पत्नियों को मनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।


ट्रेलर की शुरुआत मशहूर गायक यो-यो हनी सिंह की आवाज से होती है, जिसके बाद कपिल शर्मा चर्च के कन्फेशन रूम में जाकर अपने अतीत के बारे में बताते हैं कि कैसे उन्होंने एक के बाद एक तीन शादियां की और अब चौथी शादी की योजना बना रहे हैं।


इस बार कपिल क्रिश्चियन, मुस्लिम और हिंदू धर्म की लड़कियों से विवाह करते हैं और तीनों को खुश रखने के लिए अलग-अलग रूप में नजर आते हैं। फिल्म में कपिल की पत्नियों के किरदार त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी ने निभाए हैं।


कपिल तीनों धर्मों की लड़कियों से शादी करके और उनकी जिंदगियों को छिपाकर संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिर एक बड़ा मोड़ आता है जब एक सख्त पुलिसवाले की एंट्री होती है।


फिल्म को मजेदार बनाने के लिए इसमें बेहतरीन डायलॉग और कॉमिक टाइमिंग का ध्यान रखा गया है। कपिल शर्मा और मनजोत सिंह की जोड़ी कॉमेडी में कमाल कर रही है। ट्रेलर में "लेने किसी और को जाता हूं, मिल कोई और जाती है" और "एक लड़की से प्यार करता हूं, उसके लिए हिंदू से मुसलमान बना और मुसलमान से क्रिश्चियन बना लेकिन फिर भी वो मुझे नहीं मिली लेकिन तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई, फादर" जैसी शानदार पंक्तियाँ शामिल हैं। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।


यह फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'किस किस को प्यार करूं पार्ट-2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है, जबकि इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म को अब्बास मस्तान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है।


OTT