आरुषि निशंक ने चिराग पासवान से शादी की अफवाहों पर किया खुलासा, जानें क्या कहा!
आरुषि निशंक का मजेदार जवाब
मुंबई, 25 नवंबर। अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने नाम जुड़ने और उनकी शादी की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
आरुषि ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''मैं अपने बारे में क्या कहूं? मैं तो ट्रोल होने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। मुझे देख लीजिए, कभी भी ट्रोल हो सकती हूं। मजाक से हटकर बात करूं तो चिराग मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देने के लिए एक किताब लेकर गई थी, लेकिन उस किताब को ही शादी का कार्ड बना दिया गया। मेरे हिसाब से पब्लिक फिगर होने का यह एक नुकसान है।''
आरुषि ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों के बारे में भी अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम महाराज से मुलाकात के बाद भी उन्हें कई भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। इन टिप्पणियों को पढ़कर उन्हें दुख हुआ, क्योंकि जिन महाराज जी के बारे में ऐसी बातें लिखी जा रही थीं, उनके प्रति वह काफी सम्मान रखती हैं।
उन्होंने कहा, ''मैं बागेश्वर धाम महाराज से भी मिली थी। उस मुलाकात को लेकर भी लोगों ने बहुत भद्दे कमेंट्स किए और मैं उन्हें पढ़ रही थी। मेरा दिल दुखी हुआ, क्योंकि वह एक संत हैं और उनके बारे में इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। लेकिन कोई बात नहीं, मुझे लगता है कि अब हालात पहले से बेहतर हैं।''
आरुषि की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब सोशल मीडिया पर चिराग पासवान के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, आरुषि ने चिराग के घर जाने के दौरान उनके साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। इसी मुलाकात में आरुषि द्वारा चिराग को दी गई किताब को भी शादी का न्योता समझा गया, जिससे अफवाहों को और बल मिला।
आरुषि निशंक एक अभिनेत्री, फिल्म निर्माता, प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना और टेडएक्स स्पीकर हैं। उन्हें म्यूजिक वीडियो 'वफा ना रास आई' से पहचान मिली। उनके पिता रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आरुषि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें साझा करती हैं।
.png)