आम्रपाली दुबे की नई फिल्म का ट्रेलर आया, सास-बहू की नोक-झोंक से भरी कहानी!
फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई, 28 अप्रैल। आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के हिट गाने 'लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी' का सफर अब एक फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आ चुका है।
फिल्म का मजेदार और पारिवारिक ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें सास-बहू के बीच की मीठी नोक-झोंक को दर्शाया गया है। ट्रेलर को रिलीज होते ही दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस ट्रेलर में आम्रपाली दुबे, जो कि शीतल का किरदार निभा रही हैं, अपनी सास को प्यार से लाड़ करती हैं, जबकि अन्य तीन बहुएं उनसे जलती हैं। आम्रपाली का शांत और संस्कारी स्वभाव सभी का दिल जीतने की कोशिश करता है।
हालांकि, अन्य बहुएं आम्रपाली से नफरत करती हैं और उससे बदला लेने के लिए कई चालें चलती हैं। लेकिन आम्रपाली हर बार उनका सामना करती हैं। अंततः, वे उसे जहर देने का आरोप लगाती हैं, जिससे परिवार उसे घर से निकाल देता है। इस साजिश का पर्दाफाश कैसे होगा, यह जानने के लिए दर्शकों को फिल्म देखनी होगी।
फिल्म में आम्रपाली के साथ जय यादव, कंचन मिश्रा, रंभा साहनी, संगीता तिवारी, जया पांडे, रितु पांडे, ललित उपाध्याय, राकेश बाबू, पुष्पेंद्र राय, साहिल सिद्दीकी, प्रिया दीक्षित और गोपाल चौहान जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है और इसे निशांत उज्जवल ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह अगले महीने टीवी पर प्रसारित होगी।
इससे पहले, आम्रपाली दुबे को आईएनसीए अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार 'मेरे हस्बैंड की शादी है' के लिए मिला था। इस फिल्म में काजल राघवानी और निरहुआ भी मुख्य भूमिकाओं में थे, लेकिन आम्रपाली ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया।
.png)