आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी की चौथी सालगिरह: प्यार भरे वादे और खूबसूरत यादें
शादी की चौथी सालगिरह का जश्न
मुंबई, 21 नवंबर। बॉलीवुड के चर्चित जोड़े आदित्य सील और अनुष्का रंजन आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। उनकी भव्य शादी, जो 21 नवंबर 2021 को मुंबई में हुई थी, ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी थी। इस जोड़े ने अपने रिश्ते की खूबसूरती और मस्ती भरे लम्हों को सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों के दिलों में एक खास स्थान बना लिया है।
इस साल भी, उन्होंने अपने प्यार का इजहार करते हुए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट साझा किया।
आदित्य ने इंस्टाग्राम पर कुछ ब्लैक एंड व्हाइट रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी शादी को चार साल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि समय कितनी तेजी से बीत गया।
आदित्य ने अपनी पोस्ट में बताया कि ये चार साल उनके लिए खुशियों और सीखने के अनुभवों से भरे रहे हैं। उन्होंने अनुष्का को एक सच्चा जीवन साथी बताया।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''चार साल? सच में? ऐसा लगता है जैसे बस चार दिन हुए हों।''
आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''जैसे 'छोले-भटूरे' हमेशा साथ रहते हैं, वैसे ही हमारी जोड़ी भी हमेशा साथ रहेगी। आप मेरा वो हिस्सा हो, जो बेहद जरूरी है। आई लव यू, अनुष्का।''
अनुष्का ने भी इस खास मौके पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "आदित्य के आने के बाद मेरी जिंदगी में खुशियों और रंगों की भरमार हो गई है। चार सालों के बाद भी हम दोनों वही बच्चे हैं जो अपने मजाक पर हंसते हैं और छोटी-छोटी चीजों पर खुश होते हैं। हमारे रिश्ते में प्यार, थोड़ी-बहुत लड़ाई, आराम, और एक-दूसरे के साथ बढ़ने का अनुभव है। आपके साथ जिंदगी हमेशा आसान और मजेदार लगती है।"
आदित्य और अनुष्का की प्रेम कहानी भी बेहद खास रही है। यह एक इवेंट से शुरू हुई थी, जहां अनुष्का को पहली नजर में आदित्य में कुछ खास नजर आया, जबकि आदित्य को शुरुआत में ऐसा नहीं लगा। लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने एक-दूसरे के साथ समय बिताया, उनका रिश्ता गहरा हुआ और प्यार में बदल गया। कुछ समय बाद, उन्होंने अपनी डेटिंग को शादी में बदलते हुए 21 नवंबर 2021 को मुंबई में शादी की।
.png)