अविका गौर ने शेयर किया शादीशुदा लुक, क्या है इस नई दुल्हन की कहानी?
अविका गौर का नया लुक और शादी की खुशियाँ
मुंबई, 26 नवंबर। नवंबर का महीना ठंडक के साथ-साथ शादी का मौसम भी लेकर आता है, जिसका इंतजार न केवल आम लोग बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी करते हैं। इसी बीच, अभिनेत्री अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की।
बुधवार को अविका ने एक इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सुहागन का लुक अपनाया है। माथे पर लाल सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हल्का मेकअप, अविका बिल्कुल नई दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। वह आत्मविश्वास के साथ सोफे पर बैठकर पोज दे रही हैं।
तस्वीर के साथ अविका ने मजेदार अंदाज में लिखा, "शादी का मौसम आ गया है और एक नई दुल्हन होने के नाते मुझे सिंदूर और मंगलसूत्र पहनने का मौका मिल रहा है। अब मैं आधिकारिक तौर पर 'शादीशुदा पागलू' बन गई हूं। क्या किसी और ने भी यह दौर देखा है?"
अविका की इस पोस्ट को फैंस ने काफी सराहा है। लोग उनकी तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप इस लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं।"
हाल ही में, अविका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से 'पति-पत्नी और पंगा' शो के सेट पर शादी की थी। 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुई अविका अब अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं।
मिलिंद चंदवानी, जो 'रोडीज' के पूर्व प्रतियोगी रह चुके हैं, एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2020 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। अविका ने पहली मुलाकात में ही एक खास कनेक्शन महसूस किया, जबकि मिलिंद को थोड़ा समय लगा। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और कोरोना काल में उन्होंने अपने रिश्ते को एक पोस्ट के माध्यम से आधिकारिक बनाया।
.png)