अली फजल का जन्मदिन: काम के बीच मनाएंगे 40वां जन्मदिन, नई फिल्म की शूटिंग में जुटे!
अली फजल का खास दिन
मुंबई, 14 अक्टूबर (वेब वार्ता)। अली फजल उन अभिनेताओं में से हैं जो अपने काम के साथ-साथ नए किरदारों और कहानियों की खोज करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि वह अपने जन्मदिन पर भी काम करना पसंद करते हैं।
इस बार, अली अपना जन्मदिन दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान मनाएंगे। उनका कहना है कि अपने विशेष दिन पर सेट पर रहना और एक नई कहानी को पर्दे पर लाने की दिशा में काम करना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव है।
जानकारी के अनुसार, अली 15 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे।
अपने जन्मदिन पर काम करने के बारे में अली फजल ने कहा, 'मैं खुश हूं कि मैं अपना जन्मदिन उस काम में बिता रहा हूं, जिसे मैं पसंद करता हूं। इस साल का प्रोफेशनल सफर काफी अच्छा और रोमांचक रहा है। दिल्ली में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट पर होना इस दिन को और भी खास बना देता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक ऐसी सिचुएशनल कॉमेडी में काम करने का अवसर मिल रहा है, जिसके माध्यम से मैं कुछ नया खोज सकता हूं। मुझे विश्वास है कि इसकी कहानी देश के लोगों से जुड़ पाएगी। मेरे लिए सेट पर रहकर एक नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं है।'
गौरतलब है कि अली फजल ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है। फिलहाल, फिल्म के नाम, कहानी और अन्य कलाकारों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के सामने एक अलग अंदाज में नजर आएंगे।
हाल ही में, अली फजल ओटीटी एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' में दिखाई दिए थे। इसके अलावा, वह 'मिर्जापुर: द मूवी' का भी हिस्सा रहे हैं।
.png)