Movie prime

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, जानें उनके काम के प्रति जुनून!

महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की और दो फोटोशूट भी किए। उन्होंने अपने ब्लॉग में काम के प्रति अपने जुनून और समर्पण को साझा किया। इस समय वे फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं। जानें उनके काम के प्रति यह अद्भुत समर्पण कैसे उन्हें प्रेरित करता है।
 
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, जानें उनके काम के प्रति जुनून!

महानायक का काम के प्रति समर्पण


मुंबई, 13 जून। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की, साथ ही दो फोटोशूट भी किए। इसके बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने अपने काम के प्रति समर्पण का जिक्र किया।


अमिताभ अपने फैंस को प्यार से 'एक्सटेंडेड फैमिली' कहते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि काम का सिलसिला कभी थमना नहीं चाहिए और लोगों से जुड़े रहना महत्वपूर्ण है।


उन्होंने लिखा, "काम तो काम है... आज मैंने 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, 2 स्टिल शूट किए और अब आप लोगों के लिए काम कर रहा हूं। बिना किसी देरी के जुड़े रहने का यह सिलसिला ही आज का काम है। बाकी सब तो चलता रहेगा। यह नहीं रुकना चाहिए।"


ब्लॉगिंग के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए अमिताभ ने कहा कि काम के दिन से पहले अच्छी तैयारी और अभ्यास जरूरी है, और किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करना चाहिए।


उन्होंने लिखा, "पूरी लगन से अध्ययन करना चाहिए। काम वाले दिन से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए और परिस्थितियों या हालात से कभी समझौता नहीं करना चाहिए चाहे एयर कंडीशंड पायजामा ही क्यों न पहन रखा हो।"


अमिताभ बच्चन इस समय निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।


फिल्म का पहला भाग 2898 एडी एक डिस्टोपियन भविष्य पर आधारित है, जिसमें काशी शहर की पृष्ठभूमि में एक समूह एसयूएम-80 के अजन्मे बच्चे की रक्षा करने के मिशन पर निकलता है, जिसे भगवान विष्णु के अंतिम अवतार 'कल्कि' के रूप में माना जाता है।


अमिताभ बच्चन ने हाल ही में निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वेट्टैयन' में भी काम किया था। इस फिल्म में रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक जैसे कलाकार शामिल थे।


फिल्म की कहानी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है और फिर एक शिक्षक की हत्या की जांच में जुट जाता है।


OTT