पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी और सह-कलाकार ने दी बधाई, जानें खास पल
पवन सिंह का जन्मदिन: पत्नी और त्रिशा कर ने किया खास जश्न
मुंबई, 5 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर पावर स्टार पवन सिंह आज अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पवन केक काटते और दोस्तों को केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने भी पवन के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ये दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पवन के जन्मदिन पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे... भगवान आपकी सभी इच्छाएं पूरी करें।" उनके इस पोस्ट पर फैंस ने पवन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कमेंट्स किए हैं।
त्रिशा कर मधु ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पवन के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज एक ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन है जो मेरी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण है। जन्मदिन मुबारक हो, पवन जी। भगवान आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें, यही मेरी प्रार्थना है। हर चीज के लिए धन्यवाद। एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाएं।"
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई।
बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव से निकलकर पवन ने 1997 में अपने पहले एल्बम 'ओढ़निया वाली' के साथ गायकी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद, 2004 में उन्होंने फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से अभिनय की शुरुआत की। 2008 में उनका हिट गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ, जिसने उन्हें न केवल भोजपुरी क्षेत्र में, बल्कि देश और विदेश में भी पहचान दिलाई। उनके गाने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लाखों बार देखे गए हैं। पवन सिंह की मेहनत और लगन उनके अभिनय और गायकी दोनों में स्पष्ट दिखाई देती है।
.png)