पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना 'मार दिही पाला' जल्द होगा रिलीज, जानें खास बातें!
पवन सिंह का नया गाना 'मार दिही पाला'
मुंबई, 10 जनवरी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह हमेशा किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे नशे में धुत होकर केक काटते नजर आए थे। अब, वे अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।
पवन सिंह ने अपने नए गाने 'मार दिही पाला' का पोस्टर जारी किया है, जिसमें वे नीलम गिरी के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह गाना रोमांटिक शैली में है और इसके मेकर्स ने इसे 12 जनवरी को रिलीज करने का निर्णय लिया है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल और अन्य प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा।
इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नीलम गिरी ने खेसारी लाल यादव के साथ कई गाने किए हैं, और अब वे पवन सिंह के साथ काम कर रही हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच हमेशा से प्रतिस्पर्धा रही है।
पवन सिंह ने नए साल के अवसर पर 'सलवरवा लाले हो लाल' गाना भी रिलीज किया था, जिसमें उनकी और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। यह गाना 9 जनवरी को जारी किया गया था और इसे अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
इसके अलावा, पवन सिंह जल्द ही कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी नजर आएंगे, जहां वे राजनीति और अपनी विवादों पर खुलकर चर्चा करेंगे। यह शो 10 जनवरी की रात प्रसारित होगा।
.png)