Movie prime

क्या है आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'सास बहू यमराज' में खास? जानें इसके दिलचस्प प्लॉट के बारे में!

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'सास बहू यमराज' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही होने वाला है। इस फिल्म में सास और बहू के बीच की मजेदार तकरार और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को दर्शाया गया है। फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसमें आम्रपाली और यमराज के बीच की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। जानें इस फिल्म में क्या खास है और दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी है!
 
क्या है आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'सास बहू यमराज' में खास? जानें इसके दिलचस्प प्लॉट के बारे में!

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म का प्रीमियर


मुंबई, 4 अप्रैल। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सास बहू यमराज' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही होने वाला है। इस फिल्म में सास और बहू के बीच की मजेदार तकरार के साथ-साथ परिवार के गहरे रिश्तों को भी दर्शाया गया है।


फिल्म के निर्माताओं ने इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें लिखा गया है, "'सास बहू यमराज' जल्द ही भोजपुरी के प्रमुख चैनल 'भोजपुरी सिनेमा' पर प्रसारित होगा।"


पोस्ट को देखकर फैंस फिल्म के लिए काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया जैसे कई कलाकार शामिल हैं।


यह एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें आम्रपाली और उनकी सास यमराज को अपना भाई बना लेती हैं। फिल्म में आम्रपाली और उनकी सास के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक और मनोरंजन का तड़का देखने को मिलेगा। इससे पहले, निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया था।


ट्रेलर की शुरुआत में आम्रपाली विक्रांत के घर की बहू बनकर आती हैं, जो कोर्ट मैरिज के जरिए आई हैं, लेकिन विक्रांत की मां कलावती को यह शादी स्वीकार नहीं है। इसके बाद समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है। इसी दौरान चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री होती है, जिन्हें कलावती के प्राण लेने हैं। लेकिन यमराज खुद कलावती के घर पहुंचकर रिश्तों के मोह में फंस जाते हैं और दोनों ही यमराज को भाई बना लेती हैं, जिससे असली कॉमेडी शुरू होती है।


ट्रेलर के अंत में दर्शकों को इमोशनल कर देने वाला दृश्य है, जहां आम्रपाली अपनी सास कलावती को बचाने के लिए यमराज से उनके प्राण लेने की बात करती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में यमराज किसके प्राण लेकर जाते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को काफी प्यार मिल रहा है, क्योंकि इस फिल्म का कंटेंट अन्य भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। भाभी, देवर और लवस्टोरी से हटकर कुछ नया पेश करने की कोशिश की गई है।


OTT