पवन सिंह की नई फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास!
पवन सिंह का नया पोस्टर और इवेंट की जानकारी
मुंबई, 25 मार्च। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर पावर स्टार पवन सिंह का हर सोशल मीडिया पोस्ट उनके फैंस में हलचल पैदा कर देता है। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जो उनकी आगामी फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' से संबंधित है।
इस पोस्ट ने फैंस में उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। पवन सिंह ने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें 'टच बडी' ग्रैंड सॉन्ग लॉन्च इवेंट की जानकारी दी गई है।
पोस्टर में बताया गया है कि यह इवेंट 28 मार्च को शाम 6 बजे गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस पोस्टर में पवन सिंह के साथ एक अभिनेत्री और फिल्म के मुख्य अभिनेता अदिवी शेष भी नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "भोजपुरी का फ्लेवर, साउथ का स्वैग, इस बार धमाका होगा डबल पावर के साथ।"
फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसे धोखा दिया है। इस कहानी में प्यार, धोखा और इमोशनल टकराव को एक अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसकी कहानी अदिवी शेष ने खुद लिखी है। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। इसमें अनुराग कश्यप पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, जबकि प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
'डकैत: एक प्रेम कथा' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
.png)