Movie prime

क्या है भोजपुरी फिल्म 'बाबुल की दुआएं' की कहानी? जानें 27 दिसंबर को होने वाली रिलीज के बारे में!

भोजपुरी सिनेमा की नई पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'बाबुल की दुआएं' 27 दिसंबर को बी4यू यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक मां की है, जो अपनी बेटियों की शादी के लिए कई चुनौतियों का सामना करती है। जानें इस फिल्म के कलाकारों और कहानी के बारे में अधिक जानकारी।
 
क्या है भोजपुरी फिल्म 'बाबुल की दुआएं' की कहानी? जानें 27 दिसंबर को होने वाली रिलीज के बारे में!

भोजपुरी फिल्म 'बाबुल की दुआएं' का प्रीमियर




मुंबई, 22 दिसंबर। भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'बाबुल की दुआएं' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। यह फिल्म बी4यू यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की जाएगी। फिल्म के प्रमुख अभिनेता प्रशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की।


उन्होंने एक पोस्ट में फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, "यूट्यूब प्रीमियर में देखिए भोजपुरी फिल्म 'बाबुल की दुआएं'। यह फिल्म 27 दिसंबर, शनिवार सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगी।"


फिल्म में प्रशांत सिंह, काजल यादव, आकाश यादव, माया यादव, पायस पंडित, विनोद मिश्रा, प्रेम दुबे, स्वीटी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, पुष्पेंद्र राय, पूनम मौर्य, अंशु तिवारी, सत्यप्रकाश, बंधू खन्ना, और संगीता श्रीवास्तव जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसे अजय कुमार झा ने निर्देशित किया है।


फिल्म की कहानी और पटकथा सत्येंद्र सिंह ने लिखी है, जबकि संगीत ओम झा ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी का कार्य मनोज सिंह ने किया है। इसे संदीप सिंह, धीरेन्द्र कुमार और कुणाल तिवारी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।


मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। 4 मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर में एक मां की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी दो बेटियों की शादी के लिए कई कठिनाइयों का सामना करती है।


कहानी की शुरुआत में मां अपने पति से कहती है कि वह दोनों बेटियों की शादी कर देगी, लेकिन अचानक उसके पति का निधन हो जाता है। इसके बाद उसकी बेटियां उसे सहारा देती हैं। बड़ी बेटी को नौकरी मिल जाती है, लेकिन पड़ोसी उसे ताने मारते हैं। अंततः बड़ी बेटी की शादी का रिश्ता तय होता है, लेकिन शादी के दिन वह टूट जाता है। कई रिश्ते आते हैं, लेकिन अच्छे नहीं मिलते। अंततः एक ही घर के दो लड़कों का रिश्ता आता है और दोनों बहनों की शादी हो जाती है।


OTT