Movie prime

क्या है फिल्म 'जेठानी की अरेंज मैरिज, देवरानी की लव मैरिज' का खास अंदाज? जानें ट्रेलर में क्या है खास!

भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म 'जेठानी की अरेंज मैरिज, देवरानी की लव मैरिज' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म पारिवारिक नोकझोंक और हास्य से भरपूर है, जिसमें जेठानी और देवरानी के बीच की मजेदार घटनाओं को दर्शाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे परिवार में तनाव बढ़ता है और किस तरह से ये दोनों महिलाएं एक-दूसरे के साथ टकराती हैं। जानें इस फिल्म में और क्या खास है!
 
क्या है फिल्म 'जेठानी की अरेंज मैरिज, देवरानी की लव मैरिज' का खास अंदाज? जानें ट्रेलर में क्या है खास!

फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज




मुंबई, 21 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा अपने पारिवारिक कथानकों और हल्के-फुल्के हास्य के लिए दर्शकों में खासा लोकप्रिय है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, फिल्म 'जेठानी की अरेंज मैरिज, देवरानी की लव मैरिज' जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया है।


यह फिल्म जेठानी और देवरानी के बीच होने वाली मजेदार नोकझोंक को दर्शाती है। 4 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत घर की बड़ी बहू से होती है, जो न केवल घर के काम संभालती है, बल्कि ट्यूशन भी पढ़ाती है। इसके बावजूद, उसकी सास उसे लगातार परेशान करती रहती है। एक दिन जब वह अपनी सास को तनख्वा देती है, तो सास उससे पैसे कम मांगती है, जिस पर बहू बताती है कि उसने अपने पिता को पैसे दिए हैं।


कहानी में तब मोड़ आता है जब उसके देवर की लव मैरिज होती है। उसकी पत्नी सरकारी नौकरी में है और घरेलू कामों में रुचि नहीं रखती। इसके बजाय, वह अपने पति के साथ बाहर घूमने और खाने में अधिक रुचि रखती है, जिससे मोहल्ले में तरह-तरह की बातें होने लगती हैं। इस स्थिति से परिवार में तनाव बढ़ता है।


कहानी का तनाव तब बढ़ता है जब जेठानी गुस्से में आकर देवरानी को थप्पड़ मार देती है, जिसके बाद देवरानी अपने मायके चली जाती है। ट्रेलर में इन घटनाओं को हास्य और भावनाओं के मिश्रण के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो भोजपुरी दर्शकों को भाएगा।


यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी द्वारा निर्मित है। प्रवीण कुमार गुडुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह पारिवारिक मूल्यों और विवाह की दो अलग-अलग परंपराओं पर आधारित है।


फिल्म में स्मृति के अलावा प्रवीण कुमार, डिम्पल सिंह, अथवा नाहर, लाडो मधेसिया, अनूप अरोरा, संतोष श्रीवास्तव, सृष्टि पाठक, श्रद्धा नवल, और निशा तिवारी जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।


OTT