Movie prime

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद सबसे महंगी फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अब से कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता पहली बार कृति सेनन के साथ नजर आएंगे।
 
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद सबसे महंगी फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अब से कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता पहली बार कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही शाहिद एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद सबसे महंगी फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?

पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर
स्टार किड होने के बावजूद शाहिद कपूर ने टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उनका नाम इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स में शामिल है। अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे शाहिद एक और बड़े बजट की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कबीर सिंह' एक्टर की अगली फिल्म एक पीरियड ड्रामा हो सकती है।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद सबसे महंगी फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस बड़े डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?

इस डायरेक्टर संग चल रही बातचीत
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शाहिद छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा कर सकते हैं। इसके लिए वह 'ओएमजी 2' के डायरेक्टर अमित राय से बात कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण वाकु फिल्म्स के बैनर तले अश्विन वर्दे द्वारा किया जाएगा। कहा जा रहा है कि शाहिद और अश्विन पिछले कुछ समय से इस विषय पर फिल्म बनाने की सोच रहे थे, लेकिन दोनों को कोई उपयुक्त निर्देशक नहीं मिल सका। अब उनकी तलाश अमित राय पर है, जिन्होंने परेश रावल से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ काम किया है।

बनेगी सबसे महंगी फिल्म: ऐसी चर्चा है कि फिल्म के संबंध में सभी कागजी कार्रवाई और घोषणा स्टूडियो के प्रोजेक्ट पर आने के बाद की जाएगी। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म हो सकती है। आपको बता दें कि अभी तक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। साथ ही फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है.