Movie prime

दादा ऋषि कपूर संग नजर आईं राहा! वायरल हो रही एडिटेड फोटो को देख इमोशनल हुईं नीतू कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। यह जोड़ा इस साल नवंबर में बेटी राहा के माता-पिता बने। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल क्रिसमस 2023 के मौके पर अपनी बेटी राहा के चेहरे का खुलासा किया था।
 
दादा ऋषि कपूर संग नजर आईं राहा! वायरल हो रही एडिटेड फोटो को देख इमोशनल हुईं नीतू कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। यह जोड़ा इस साल नवंबर में बेटी राहा के माता-पिता बने। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल क्रिसमस 2023 के मौके पर अपनी बेटी राहा के चेहरे का खुलासा किया था। इसके बाद यह कपल अक्सर अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट किया जाता है और पैपराजी के कैमरों में कैद होता है। अब कपूर परिवार से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, एक फैन ने एक तस्वीर एडिट की है जिसमें राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस एडिटेड फोटो को राहा की दादी नीतू कपूर और मां सोनी राजदान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है.

दादा ऋषि कपूर संग नजर आईं राहा! वायरल हो रही एडिटेड फोटो को देख इमोशनल हुईं नीतू कपूर

नीतू कपूर और सोनी राजदान ने शेयर की तस्वीर
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक ही तस्वीर अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में आप राहा को उनके दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ देख सकते हैं. हालांकि, इस तस्वीर को एक फैन ने एडिट किया है. इस एडिटेड तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर और सोनी राजदान ने लिखा, 'यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि यह हमारे दिलों को खुशी से भर देती है। धन्यवाद।'

दादा ऋषि कपूर संग नजर आईं राहा! वायरल हो रही एडिटेड फोटो को देख इमोशनल हुईं नीतू कपूर

ऋषि कपूर का साल 2020 में हुआ निधन
गौरतलब है कि रणबीर कपूर के पिता और एक्टर ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया था. ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बात करें तो दोनों ही फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। इस जोड़ी के पास कई फिल्में हैं जिनका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।