Movie prime

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बीच मलाइका अरोड़ा का पोस्ट- वही लोग लाइफ में होने चाहिए जो आपको...

पिछले कुछ समय से मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक मलाइका या अर्जुन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
 
अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बीच मलाइका अरोड़ा का पोस्ट- वही लोग लाइफ में होने चाहिए जो आपको...

पिछले कुछ समय से मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक मलाइका या अर्जुन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन अब मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. ब्रेकअप के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ये दिल मलाइका का है.

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बीच मलाइका अरोड़ा का पोस्ट- वही लोग लाइफ में होने चाहिए जो आपको...

क्या लिखा था मलायका ने?
दरअसल, मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'आप अपनी जिंदगी में केवल वही लोग डिजर्व करते हैं, जो आपसे प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं।' कुछ दिनों पहले जब ब्रेकअप की खबरें आईं तो मलाइका के मैनेजर ने इस खबर को गलत बताया और कहा कि दोनों अभी भी साथ हैं। आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। हालांकि, दोनों 2018 से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने अर्जुन के जन्मदिन पर अपने रिश्ते की पुष्टि की। इतना ही नहीं, दोनों कई इंटरव्यूज में एक-दूसरे के बारे में बात कर चुके हैं और एक-दूसरे की तारीफ भी कर चुके हैं, दोनों साथ में वेकेशन पर भी जाते थे, लेकिन अब पिछले कुछ समय से दोनों साथ नजर नहीं आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बीच मलाइका अरोड़ा का पोस्ट- वही लोग लाइफ में होने चाहिए जो आपको...

प्रोफेशनल लाइफ
अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आखिरी बार द लेडी किलर में नजर आए थे जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब वह फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे जिसमें वह विलेन का किरदार निभाएंगे। कुछ दिनों पहले उनका लुक जारी किया गया था और काफी पसंद किया गया था.